नर्मदा के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में हो रही गांवों की हत्या के खिलाफ प्रभावितों ने कारंजा चौराहे पर किया प्रदर्शन

नर्मदा के सरदार सरोवर डूब क्षेत्र में हो रही गांवों की हत्या के खिलाफ प्रभावितों ने कारंजा चौराहे पर प्रदर्शन किया। सरकार और प्रशासन को मृत घोषित करते हुए सांकेतिक रूप से प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में आने से कई गांव उजड़ गए हैं, विस्थापियों की समस्या कोई नहीं सुन रहा। उन्होंने सरकार के इस मृत रूप रवैये को लेकर दुख जताया और कुछ लोगों ने मुंडन भी करवाया।

Back to top button