नग्न कर उल्टा लटकाया ड्राइवर को, पीटने के बाद प्राइवेट पार्ट में….

अपराध का एक मामला नागपुर से सामने आया है. इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक चालक को कार्यालय में बंधक बनाकर ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या का प्रयास किया गया है. वहीं इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक़ आरोपियों ने उसे सीलिंग पंखे में रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और उसके बाद उसके गुदाद्वार में भी डंडा डाला गया.

बताया जा रहा है यह घटना वाड़ी थाने के वड़धामना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई है. वहीं बीते रविवार को सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने पर यह मामला उजागर हो गया और अब इस मामले से लोग परेशान हैं और इसके लिए जांच करने का कहा जा रहा है. बताया जा रहा है इस घटना को एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और उसके मित्रों ने अंजाम दिया है.

इस घटना के वीडियो में कैद होने से सनसनी मच गई है. वहीं इस मामले में शिवसेना के युवा सेना का तहसील प्रमुख आरोपी अखिल पोहनकर दत्तवाड़ी और उसके मित्र अमित ठाकरे कलमेश्वर निवासी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया है.

इस मामले में फरार आरोपी प्रकाश चौरे सुराबर्डी, वड़धामना निवासी सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट चुकी है. वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना को दाखिल करते समय वाड़ी पुलिस पर दबाव भी बनाया जा रहा था और इस मामले में एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने का कहा गया है.

Back to top button