प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी और गाजीपुर के एक दिन के दौरे पर रहेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशियाई केंद्र सहित 180 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 98 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास भी उनके हाथ से होगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में राजभर समाज की जनसभा में महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा जिले में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री शनिवार करीब ग्यारह बजे बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह हेलीकाप्टर से सीधे गाजीपुर जाएंगे। 12.30 बजे गाजीपुर शहर के आरटीआई मैदान में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी की जाएगी।
डेढ़ बजे प्रधानमंत्री वाराणसी चले जाएंगे। वाराणसी में करीब साढ़े तीन घंटे के प्रवास के दौरान वह चावल अनुसंधान संस्थान का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दीनदयाल हस्तकला संकुल में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। पीएम यहां पूर्वांचल के लगभग दो हजार हस्तशिल्पियों और उद्यमियों से संवाद करेंगे। इसी दौरान पीएम मोदी दो हजार करोड़ रुपये ऋण के चेक भी वितरित करेंगे।
बनारस में लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं (लागत लाख में)
– अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान—9300
– हेरिटेज स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का कार्य—1197
– भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण–4677
– हूकुलगंज-पांडेयपुर मार्ग का सतह सुधार कार्य–197.67
– साजन तिराहे से तेलियाबाग मार्ग का चौड़ीकरण–374.73
– भेलूपुर सोनारपुरा मार्ग का सतह सुधार व ड्रेेन सुधार–15.96
– वाराणसी आजमगढ़ मार्ग से रुपचंदपुर—-258.82
– डुबकिया से जयरामपुर मार्ग—225.90
– कुवार से रामपुर मार्ग—231.51
– छित्तमपुर धरौहरा रजवाड़ी मार्ग—364.93
– लहरतारा से अकेलवा मार्ग वाया भरथरा—244.34
– कटहरगंज नियारडीह से हाजीपुर मार्ग–302.52
– महदा मंगोलपुर मार्ग से लालमन कोट–279.91
– पेंशन मैनेजमेंट स्कीम के लिए सिस्टम का उद्घाटन–277
– कंट्रोलर कम्यूनिकेशन एकाउंट्स का उप कार्यालय–55
बनारस में इनका होगा शिलान्यास (लागत लाख में)
– शहर में पुराने सीवर का सीआईपीपी लाइनिंग का जीर्णोद्धार– 2109
– सारनाथ के बुद्धा थीम पार्क में ऑडिटोरियम की साज सज्जा–585.16
– स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल अवस्थापनाओं का मरम्मत, पार्किंग व चेजिंग रूम- 755.21
– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारनाथ भवन का निर्माण–750
– सिगरा से महमूरगंज मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य—75.03
– एनएच-2 के शहरी भाग सतह सुधार, माइक्रो सर्फेसिंग और डिवाइडर की मरम्मत- 359.47
– लंका सामने घाट मार्ग पर डिवाइडर एवं सतह सुधार कार्य—53.28
– पांडेयपुर कचहरी गाजीपुर मार्ग के फ्लाईओवर के सर्विस लेन का सतह सुधार–131.11
– चयनित स्थलों पर ग्राफिक्स एवं मीडिया फसाड लाइटिंग का कार्य–1616.26
– मछोदरी स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं कौशल विकास केंद्र का पुनर्विकास- 1420.73
– चौकाघाट से अंधरा पुल फ्लाईओवर और उसके नीचे लैंडस्केपिंग व आर्टवर्क–108.88
– महमूरगंज फ्लाईओवर के नीचे स्थल का पुर्नविकास- 44.13
– पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे स्थल का पुर्नविकास- 481.94
– बेनियाबाग गार्डन का लैंडस्केप विकास कार्य- 1383.32