धोनी आप हमेशा रहेंगे मेरे कप्तान : विराट कोहली

सचिन तेंदुलकर समेत तमाम दिग्गज़ों के बाद अब टीम इंडिया के नए वनडे और टी20 कप्तान नियुक्त होने से पहले धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के 2 दिन बाद विराट कोहली ने भी अपनी राय ज़ाहिर की है. विराट कोहली ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 की टीम चयन से पहले कप्तान धोनी को धन्यवाद कहा है.

विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा,’एक ऐसा कप्तान बनने के लिए शुक्रिया जिसे हमेशा एक युवा अपने पास चाहता है, आप हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे धोनी भाई. धोनी के वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बाद अब विराट कोहली को ही उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है.





