धान की रोपाई करते नजर आये दबंग खान

जुबिली न्यूज़ डेस्क
बॉलीवुड के दबंग खान लॉकडाउन की शुरुआत से ही अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में रह रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान भी सलमान अपने फार्म हाउस पर रहते हुए भी बिल्कुल भी खाली नहीं बैठे हैं। शुरू में अपने गाने रिलीज करने के बाद अब सलमान खान अपने फॉर्महाउस में खेती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने खेत में धान रोपते हुए वीडियो ट्वीट किया है जोकि खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान के साथ यूलिया वंतुर और कई लोग खेत में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा है, ‘धान की बुआई पूरी हुई’।
View this post on Instagram
Rice plantation done . .
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 20, 2020 at 9:59am PDT
सलमान खान के इस वीडियो को अब तक 18 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में वो खेत में सबके साथ चावल की बुआई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बुआई पूरी होने के बाद एक्टर का ये खेत काफी हरा भरा दिखाई दे रहा है।
एक्टर के इस वीडियो पर बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं अर्शी खान ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, ‘सलमान खान। ‘ इसके साथ ही अर्शी ने हार्ट शेप इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन भी दिया।
बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान खान खेती-बाड़ी में जुटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान पहले ट्रैक्टर के पीछे हल पर चढ़कर खेतों को जोत रहे हैं। इसके बाद वो खुद ट्रैक्टर चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
Farminggg
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Jul 19, 2020 at 11:32am PDT
इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- ‘फार्मिंग’। इस वीडियो में सलमान धान की खेती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वो बारिश में किस तरह खेतों के काम में जुटे हैं।
इससे पहले उन्होंने खेती करने के बाद थककर बैठे हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वो पूरी तरह से मिट्टी में लिपटे नजर आ रहे थे। अपनी फोटो शेयर करके सलमान ने सभी को सलाह देते हुए लिखा था- ‘किसानों को सम्मान करो’।





