धमाके से दहला नागपुर स्टेशन, शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाके से परिसर गूंज उठा

नागपुर.सोमवार सुबह नागपुर स्टेशन पर तेज धमाका हुआ। गूंज बाहर रेलवे गेट तक सुनाई दी। आशंका में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे पुलिस ने दौड़ लगाई। धमाके का कारण पता चलते ही सभी ने राहत की सांस ली। गाड़ी नंबर 12145 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। उसके एस-2 बोगी के ऊपर एक तार बंधा था, जिसका एक सिरा ऊपर की ओर उठा हुआ था। गाड़ी जब प्लेटफार्म पर लग रही थी तो उक्त तार का वह सिरा ओएचई से लग गया।
धमाके से दहला नागपुर स्टेशन, शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाके से परिसर गूंज उठा
शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाके से परिसर गूंज उठा। धमाका इतना तेज था कि बोगी में बैठे यात्री बूरी तरह डर गए। यहां तक कि स्टेशन के बाहर के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ आशंकित होकर छिपने लगे तो कुछ ने हिम्मत दिखाते हुए स्टेशन के अंदर दौड़ लगाई। तब तक रेल कर्मचारियों के साथ जीआरपी व आरपीएफ के जवान भी पहुंच चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। अनहोनी जैसी कोई बात नहीं। फिर अनेक लोगों ने घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़े: आप भरोसा रखिए, जल्द अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी होगा कानून का राज: अमित शाह

ओएचई से टच हुआ बोगी पर लगा तार, शॉर्ट सर्किट से धमाका
आधा घंटा हंगामा हंगामे के बीच गाड़ी रवाना होने लगी। धमाके से डरे ट्रेन के यात्रियों ने गाड़ी के ऊपर बंधे तार को निकालने के लिए ‘चेन’ खींच दी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस तार को निकाला गया। गाड़ी इसके बाद 11.20 बजे रवाना हुई।
 
इसलिए बांधा था तार
दरअसल, एस-2 बोगी के भीतर का एसीपी सिस्टम फेल था। ऐसे में गाड़ी चलते समय परेशानी आ रही थी। जहां से ‘चेन’ खींची जाती है, वहां से लेकर एयर रिलीज होनेवाली जगह तक तार से इसे बांध दिया गया था। उसी तार का एक सिरा काफी ऊपर उठ गया था।
Back to top button