दो समुदाय के अमन चैन के लिए एक मुसलमान ने कर दी अपनी जमीन मंदिर के नाम

पटना.गोपालगंज में एक मुसलमान परिवार की ओर से मंदिर के लिए करोड़ों रूपए की जमीन दान में देने का मामला सामने आया है। मंदिर के सामने इस जमीन होने के की वजह से कोई विवद नहीं हो इस कारण मुसलमान परिवार ने अपनी इस जमीन को दान में दे दिया है। मामला कुचायकोट के बथनाकुट्टी स्थित रामजानकी मंदिर का है। क्या है मामला…

एनएच-28 के किनारे बथनाकुट्टी में रामजानकी मंदिर के सामने मन्नू शाह उर्फ़ मन्नू दीवान की जमीन थी। इस जमीन को लेकर अक्सर विवाद की संभवाना बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले मंदिर निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। तब यह मामला सुलझा लिया गया था।
यह भी पढ़े: लालू प्रसाद यादव ने बेटी को नजरअंदाज कर बेटो को दी पार्टी की बागडोर
दो समुदाय में इस जमीन को लेकर कोई संघर्ष की स्थिति नहीं बने इसको लेकर मुन्ना शाह ने इस जमीन को दान में दे दिया था। मन्नू शाह ने अपनी दो कट्ठा जमीन मंदिर को दान में देने का फैसला किया। रामजानकी मंदिर समिति के आयोजक अर्धेन्दु बाबू कहते हैं कि मुसलमान परिवार की इस पहल से हर समुदाय के लोग खुश हैं।





