दो दिनों के दौरे पर आज सीएम योगी आएंगे अपने शहर, अधिकारियों ने जांची तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के दौरे पर बृहस्पतिवार को शहर आएंगे। बुधवार को अधिकारियों ने सीएम के कार्यक्रम स्थलों पर जाकर तैयारियां जांची।दो दिनों के दौरे पर आज सीएम योगी आएंगे अपने शहर, अधिकारियों ने जांची तैयारियां

सीएम बृहस्पतिवार की दोपहर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 से 1:30 बजे तक डॉक्टर अतुल शाही के पेस हार्ट सेंटर में बने कैथ लैब का उद्घाटन करने के बाद दो बजे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। 

आधा घंटे के विश्राम के बाद तीन बजे संग्र्रामपुर उर्फ उनवल पहुंचेंगे। वहां नगर पंचायत की भूमि पूजा में शामिल होने के बाद 4:15 बजे उनवल स्थित काली मंदिर के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां से 4:40 बजे वापस गोरखनाथ मंदिर आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मंदिर में फरियाद सुनेंगे। उसके बाद सुबह 11:15 से 12:15 बजे तक नुमाइश ग्राउंड में पेंशन और दिव्यांगजन को सहायता उपकरणों का वितरण और मुख्यमंत्री निधि से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12:20 बजे सीएम लखनऊ रवाना होंगे।

Back to top button