देश में पहली बार चौराहे पर स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा, 6 धर्मगुरुओं ने किया अनावरण

सीकर.अहिंसा स्थल और महावीर स्वामी की प्रतिमा का अनावरण रविवार सुबह 11 बजे पांच धर्मों के छह गुरुओं मुनि तरुण सागर महाराज, गोस्वामी सुशील महाराज, सलीम फारुखी, परमजीतसिंह चंडोक, संघ सेना, डॉ. लोकेश मुनि ने किया। देश में पहली बार सीकर में चौराहे पर महावीर स्वामी की प्रतिमा स्थापित की गई है। पूरे निर्माण में कहीं भी चूना, ईंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। सिर्फ पत्थर से पत्थर जोड़कर इसे तैयार किया गया है। पूरे काम पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च हुए। सर्किल में 41 टन मार्बल का उपयोग किया गया।

देश में पहली बार चौराहे पर स्थापित भगवान महावीर की प्रतिमा, 6 धर्मगुरुओं ने किया अनावरण

 दरवाजे पर भगवान महावीर व महात्मा गांधी की तस्वीर…

प्रतिमा के चारों ओर चार स्तंभ लगाए गए हैं। दीवारों पर संगमरमर की रेलिंग लगाई गई है। दोनों ओर तीन-तीन शिलालेख लगाए गए हैं। जिन पर छह धर्मों हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, बौद्ध और जैन धर्म सहित करीब 14 धर्मों के निशान बनाए गए हैं। मुख्य द्वार पर स्टील व अन्य धातुओं का दरवाजा बनाया गया है जिस पर एक ओर भगवान महावीर तो दूसरी ओर महात्मा गांधी की तस्वीर उकेरी गई है।

इसे भी देखें:- केरल लव जिहाद मामले की आज सुनवाई करेगा सुप्रीमकोर्ट, आये दो और नए मामले

Back to top button