देश के इन हिस्सो में बीजेपी पूरी तरह से खा रही है मात, यहाँ होगा जामकर फायदा

लोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान भले ही न हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने चुनावी आगाज कर दिया है. ऐसे में देश की जनता का मिजाज को जानने के लिए सर्वे किया गया . इसके तहत किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नही आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी के कई हिस्सों में झटका लग रहा है तो कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां उसकी सीटें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले 2019 में बीजेपी की सीटें काफी कम होती दिख रही हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को सीटें 99 का नुकसान उठाना पड़ सकता है और उसे 237 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. जबकि कांग्रेस सहित क्षेत्रीय दलों की सीटें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को 106 सीटों का फायदा हो रहा है और उसे 166 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं, अन्य दलों को 140 सीटें मिल सकती हैं.
खबर अनुसार देश को चार हिस्सों में बांटकर सर्वे किया है. इसमें उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के तहत आने वाले राज्यों को इन हिस्सों में शामिल कर सर्वे किया गया है.
उत्तर क्षेत्र के राज्यों में बीजेपी को तगड़ा झटका
अन्ना हजारे ने लोकायुक्त के लिए सभी राज्यों में जनहित याचिका का किया ऐलान
उत्तर क्षेत्र के तहत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों को शामिल किया गया है. इस हिस्से में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है. एनडीए को 66 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है. जबकि यूपीए को 20 सीटें मिलती दिख रही हैं और अन्य के खाते में करीब 65 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं. जबकि पिछले चुनाव में हरियाणा, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में बीजेपी को बड़ी जीत मिली थी.
दक्षिण के राज्यों में कांग्रेस को फायदा
दक्षिण क्षेत्र के तहत आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं. इस इलाके में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए का बड़ा फायदा होता दिख रहा है. यूपीए को 78 सीटें मिल रही हैं. जबकि एनडीए को 26 और अन्य के खाते में 30 सीटें मिल सकती हैं. जबकि पिछले चुनाव में अन्य को इस इलाके में बड़ी सीटें मिली थी.
पूर्वी क्षेत्र में एनडीए को फायदा
पूर्व क्षेत्र में असम, बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इन राज्य में एनडीए को फायदा मिलता दिख रहा है. पूर्वी क्षेत्र के राज्यों में एनडीए को 69 सीटें मिल सकती हैं. जबकि यूपीए को 28 सीटें और अन्य के खाते में 45 सीटें जा सकती हैं. पिछले चुनाव में भी बीजेपी को इस इलाके से अच्छी खासी सीटें मिली थीं.
पश्चिम में बीजेपी का किला बरकरार
पश्चिम क्षेत्र के तहत गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ राज्य शामिल हैं. सर्वे के मुताबिक इन राज्यों में बीजेपी के नेतृत्व वाले कुल 76 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस के अगुवाई वाले यूपीए को 40 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि इस इलाके में अन्य के खाते में एक भी सीट मिलती हुई नजर नहीं रही है.
किस के साथ कौन दल
सर्वे में एनडीए के तहत बीजेपी, ऑल इंडिया एन रंगास्वामी कांग्रेस, अपना दल, बोडो पीपुल्स फ्रंट, डीएमडीए, जेडयू, असम गण परिषद, नागा पीपुल्स फ्रंट, पीएमके, नेशनल पीपुल्स पार्टी, आरपीआई(ए), शिरोमणि अकाली दल, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट व शिवसेना है.
वहीं, यूपीए में कांग्रेस, डीएमके, जेडीएस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, जेएमएम, केरल कांग्रेस (मणि), आईयूएमएल, एनसीपी, आरजेडी, राष्ट्रीय लोकदल, टीडीपी को शामिल किया गया है. जबकि अन्य के तहत, सपा, बसपा टीएमसी, आम आदमी पार्टी, असम गण परिषद, अन्नाद्रमुक, फॉरवर्ड ब्लॉक, एआईयूडीएफ, बीजेडी, सीपीआई, सीपीआई-एम, इंडियन नेशनल लोकदल, पीडीपी, केरल कांग्रेस(जोसेफ), एमएनएस, एनएलपी,आरएसपी, टीआरएस, वायएसआर कांग्रेस और निर्दलीय को शामिल किया गया है.





