देखिये कैसे कोहली इस हरकत से पड़ गये विराट मुश्किल में; फैन रह गए सन्न

देखिये कैसे कोहली इस हरकत से पड़ गये विराट मुश्किल में; फैन रह गए सन्न… टीम इंडिया की टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली एक बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। एक वीडियो जारी किया गया है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।

देखिये कैसे कोहली इस हरकत से पड़ गये विराट मुश्किल में; फैन रह गए सन्न

टीम इंडिया इस वक्त टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इस बात श्रेय काफी हद तक भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी जाता है। लेकिन इस बीच कोहली पर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं। राजकोट में कोहली ने गेंद के साथ कुछ ऐसी हरकत की है कि उन पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। ये वीडियो दक्षिण अफ्रीका के न्यूज पेपर ग्रुप आईओएल ने पब्लिश किया है। पहली बार में इस वीडियो कोे देखने से लग रहा है कि सब नॉर्मल है, लेकिन अगर आप ध्यान से ये वीडियो देखेंगे तो, लग रहा है कि कोहली के मुंह में कोई चीज है और उसके बाद वो गेंद को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि क्या वाकई में ये गेंद से छेड़छाड़ करने का मामला है।

ये टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेला गया था। भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी और कोहली मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। इस बीच उनके हाथ में गेंद आती है। वीडियो में दिखाया गया  है कि उस दौरान कोहली के मुंह में च्वीइंग गम जैसी कोई चीज है। साथ ही इस वीडियो को पब्लिश करने के साथ साुथ अफ्रीका के न्यूज पेपर का कहना है कि कोहली जब गेंद को साफ करते हैं तो मुंह में अपनी उंगली को किसी चीज से रगड़ते हैं, उसके बाद वो गेंद को साफ करके आगे बढ़ाते हैं। यहां साउथ अफ्रीका के न्यूज पेपर द्वारा इस वीडियो को पब्लिश करने का मकसद ये है कि उनकी टीम के खिलाड़ी डु प्लेसिस पर भी इसी तरह के आरोप लगाए गए थे और उन्हें बॉल टैंम्पिरिंग का दोषी भी पाया गया है।

साुथ अफ्रीका के न्यूज पेपर ने इस वीडियो को जारी करने के साथ ही ये दावा भी किया है कि कोहली ने  भी साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस की तरह आईसीसी के नियमों की जमकर अवहेलना की है। दरअसल डु प्लेसिस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का दोषी पाया गया था। एक वीडियो में ये बात बताई गई थी कि डु प्लेसिस के मुंह में कोई च्वीइंग गम जैसी चीज थी और वो उसका स्लाइवा गेंद पर लगा रहे हैं। इस बीच आपको ये भी बता दें कि हालांकि प्लेसिस को तीसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए इजाजत तो मिल गई, लेकिन उनकी मैच फीस का कुछ हिस्सा सजा की तरह काटा जाएगा। अब कुछ इसी तरह के विवद में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली भी फंसते नजर आ रहे हैं।

साउथ अफ्रीका के न्यूज पेपर आईओएल ने इस वीडियो को पब्लिश किया है और दिखाया है कि भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपने दाहिने हाथ की उंगली को मुंह में डाली गई मीठी चीज से रगड़ रहे हैं। बताया गया कि शायद वो मीठी चीज च्वीइंग गम हो। वीडियो में आगे बताया गया कि मुंंह के स्लाइवा को गेंद से रगड़ने के बाद कोहली इसे चमका रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान डु प्लेसिस आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2.9 को तोड़ने के मामले में फंसे हैं, और उन्होंने भी कुछ इसी तरह की हरकत की है। इसके साथ ही न्यूज पेपर ने कहा है कि इस तरह से कोहली भी आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2.9 के उल्लंघन के तहत फंस सकते हैं।

Back to top button