दुबे एनकाउंटर: मानवाधिकार के पास पहुंचा मामला

नई दिल्ली। खूंखार अपराधी विकास दुबे के एनकाउंटर को समाज का एक तबका संदेह की नजर से ही रहा है, लेकिन अब यह मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पास भी पहुंच गया है। टीवी डिबेट्स में शामिल होने वाले और राजनीतिक टिप्पणीकार तहसीन पूनावाला ने दुबे के एनकाउंटर के खिलाफ आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैंने यूपी के नेताओं, योगी आदित्यनाथ सरकार और यूपी के पुलिस पदाधिकारियों को बचाने के लिए तय स्क्रिप्ट के तहत शुक्रवार सुबह को विकास दुबे कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाई

Back to top button