दुनिया के इन 5 शहरों को जाना जाता है अपने टूरिज्म के लिए, भारत के भी है शामिल

घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता हैं और लोग ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते है जो अपने टूरिज्म के लिए जानी जाती हो। सभी उस जगह का चुनाव करते हैं जो अपने नजारों और वातावरण के कारण लोगों के दिलो-दिमाग पर एक छाप छोड़ जाए। इसलिए अज हम आपके लिए देश-विदेश के कुछ ऐसे शहरों की जानकारी लेकर आए हैं जो अपने टूरिज्म के लिए बहुत प्रसिद्द हैं और इन जगहों पर सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में। दुनिया के इन 5 शहरों को जाना जाता है अपने टूरिज्म के लिए, भारत के भी है शामिल

अमृतसर, हरमंदिर साहिब

हर साल सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या होने के कारण इस गुरूद्वारे ने वर्ल्ड रिकार्ड में अपनी जगह बना ली है। सिखों के इस सबसे पवित्र स्थल पर आप खूबसूरत झील के साथ सुकून से बिता सकते है।

पेरिस 

फ्रांस के एफिल टॉवर से लेकर डिज्नीलैंड पेरिस तक की कई खूबसूरत जगहों को देखने के लिए यहां हर साल 8 करोड़ से भी ज्यादा टूरिस्ट आते है।

आगरा, ताजमहल

भारत के आगरा में स्थित इस खूबसूरत महल को देखने के लिए देश-विदेश से हर साल 2-4 मिलियन लोग आते है।

जापान, टोक्यो डिजनीलैंड

बच्चों की इस पसंदीदा जगहें पर घूमने के लिए हर साल कई परिवार आते है। जापान का डिजनीलैंड हर साल 17,214,000 से भी अधिक टूरिस्टों का मंनोरंजन करता है।

 न्यूयॉर्क

देश-विदेश में घूमने के लिए अमेरिका को बेस्ट फॉरेन प्लेस माना जाता है। यहां के न्यूयॉर्क, लॉस वेगास, लॉस एंजेल्स, फ्लोरिडा जैसे कई खूबसूरत में हर साल 7 करोड़ से भी अधिक पर्यटक आते है।

Back to top button