दिवाली विशेष व्यंजन – स्वादिष्ट श्रीखंड

shrikhandदिवाली का मौसम हो और मेहमानों के स्वागत में ठंडी मीठी श्रीखंड न हो तो मेहमाननवाज़ी अधूरी लगती है| तो आज आइये सीखे हरदिल अज़ीज़ श्रीखंड झटपट कैसे बनाये|

सामग्री:- 

दही- 1 किलो, इलायची- 8-10 पीस, चीनी- 2 कप, इलायची पाउडर- 1 चम्‍मच, केसर और जायफल- आधा चम्‍मच पिस्ता, बादाम- आधा चम्‍मच |

विधि :- 

एक चौकोर सूती कपड़े में दही को बांधे और पानी निकल जाने तक उसे यूं ही लटका कर छोड़ दें। पानी निकल जाने के बाद इसे एक कटोरी में निकाल कर रखें। इसमें शक्कर डालकर चम्मच से खूब अच्छी तरह फेंटे। अब इसमें इलायची, केसर और जायफल डालें और मिलाएं। ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं। अब इसे फ्रिज में १ घंटे  ठंडा करने के बाद सर्व करें।

Back to top button