दिल्ली पुलिस ने ‘मेरे साथ सेक्स करने की कोशिश की’

नई दिल्ली। अभी तक आपने सुना होगा कि पुरुष महिलाओं को छेड़ते है। लेकिन अब पुरुष दुसरे पुरुष को छेड़ रहा है। ऐसी ही एक घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई जिसने पूरे देश को शर्मशार कर दिया। दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक विभाग के 3 पुलिसकर्मियों ने 25 साल के एक युवक के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
दिल्ली पुलिस ने आरोपी पुलिस पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार
यह घटना दिल्ले के सब्जी मंडी इलाके की है। युवक ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह से पिटाई की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी एक अधिकारी और 2 कॉन्स्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का कहना है कि वारदात के समय वहां एक और शख्स मौजूद था जिसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
ASI को मिली जमानत, कॉन्स्टेबल गए जेल
इस मामले में आरोपी ASI बलवान सिंह को जमानत मिल गई है, वहीं कॉन्स्टेबल भारत और राजू को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। शनिवार को ये तीनों पुलिसकर्मी पुल बंगश इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। उसी समय एक मिनी वैन नो-एंट्री में घुस गई। तीनों पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और उनसे 1,000 रुपये मांगे।
चालक का कहना है कि ट्रक के मालिक ने उसे पूरा चालान देने को कहा। उसने 2,100 रुपये का जुर्माना भरा और इसके लिए उसे रसीद भी दी गई। इसी बीच ट्रक मालिक के बेटे की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई। यह देखकर तीनों आरोपी पीड़ित युवक को लेकर पास के कोल़्ड स्टोर गए और वहां उसे पीटने लगे।
युवक ने बताई आपबीती
पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी इसके बाद उसे पास के ट्रैफिक ऑफिस ले गए। युवक ने कहा कि वहां तीनों आरोपियों के अलावा एक चौथा शख्स दीपक भी मौजूद था। दीपक ने कथित तौर पर पीड़ित युवक के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की। युवक का आरोप है, ‘इसके बाद उन्होंने मेरे साथ अन-नेचुरल सेक्स करने की कोशिश की। जब ऐसा लग रहा था कि वे मुझ पर हावी होकर जबरदस्ती कर लेंगे, उसी समय मेरे परिवार के लोग वहां पहुंच गए।’ ट्रक के चालक ने फोन कर ट्रक मालिक को पूरी जानकारी दे दी थी और साथ ही उस ट्रैफिक ऑफिस के बारे में भी बता दिया था जहां आरोपी पीड़ित को लेकर गए थे।
पीड़ित के पिता, चाचा और दोस्तों ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। युवक की मेडिकल जांच कराई गई, लेकिन उसमें सेक्स उत्पीड़न की पुष्टि नहीं हुई। उत्तरी दिल्ली के DCP मधुर वर्मा ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है





