दिल्ली को श्रीनगर से सीधी ट्रेन जोड़ने की मांग तेज, कश्मीर को एक साल में दो बड़ी सौगातें

अब दिल्ली को सीधे श्रीनगर से जोड़ने की चर्चा जोर पकड़ रही है। रेल सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-कटड़ा या जम्मू चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों जैसे श्री शक्ति एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी और उत्तर संपर्क क्रांति के समय में सिर्फ 3-4 घंटे का विस्तार कर उन्हें आसानी से श्रीनगर तक चलाया जा सकता है, जिससे पर्यटन और कारोबार को बड़ा बूस्ट मिलेगा

जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटड़ा से वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर को रेल मार्ग से जोड़ा था तो 30 अप्रैल 2026 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मूतवी से वंदे भारत को रवाना कर जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को कुछ घंटों में समेट देंगे। करीब एक साल के अंदर दो बड़ी उपलब्धियों के बाद अब श्रीनगर को सीधे दिल्ली से ट्रेन से जोड़ने की जरूरत है। बस एक सशक्त प्रयास की आवश्यकता है।

रेल सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा तक चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों के संचालन समय पर ध्यान दें तो उसमें थोड़ा सुधार कर उसे आसानी से सीधे श्रीनगर तक दौड़ाया जा सकता है।

देश की राजधानी को जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को रेल मार्ग से सीधे जोड़ा जा सकता है। दिन में ही श्रीनगर से जम्मू आ जाएंगी। ट्रेनें सुरक्षा की दृष्टि से जम्मू-श्रीनगर रूट पर ट्रेनें दिन में ही चलती हैं। ऐसे में दिल्ली से सीधे श्रीनगर तक जाने वाली ट्रेनें दिन में वहां पहुंचेंगी और दो-तीन घंटे के ठहराव के बाद दिन में ही कटड़ा या जम्मू पहुंच जाएंगी।

दिल्ली से श्रीनगर तक सीधे ट्रेन के संचालन से पर्यटन और कारोबार में काफी वृद्धि होगी। अभी दिल्ली से शाम 07:05 बजे चलने वाली श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461) अगले दिन सुबह 05:40 बजे कटड़ा पहुंचती है। अगर इसे कटड़ा से श्रीनगर तक बढ़ा दिया जाए तो करीब तीन घंटे और लगेंगे। ऐसे में ये नौ बजे तक श्रीनगर पहुंच जाएगी।

इसी तरह जम्मू राजधानी (12425) दिल्ली से रात 08:40 बजे चलकर सुबह 05:00 बजे जम्मू पहुंचती है। इसे श्रीनगर तक चलाया जाए तो करीब सुबह साढ़े नौ बजे तक श्रीनगर पहुंच जाएगी।

इसी तरह दिल्ली से ही चलने वाली उत्तर संपर्क क्रांति (12445) दिल्ली से रात 08:50 बजे चलकर सुबह 07:55 बजे, अंडमान एक्सप्रेस दिल्ली से रात 09:10 बजे चलकर सुबह 10:45 बजे और कोटा-जम्मू एक्सप्रेस (19803) दिल्ली से रात 11:30 बजे चलकर दोपहर 01:35 बजे कटड़ा पहुंचती है।

इन सभी ट्रेनों के समय में कटड़ा से तीन-चार घंटे का विस्तार कर श्रीनगर तक बढ़ाया जा सकता है। तक दिल्ली व अन्य महानगरों से आकर श्रीनगर जाने के लिए जम्मू या कटड़ा में ट्रेन बदलनी पड़ती है।

Back to top button