दिल्‍ली कैपिटल्‍स में क्‍या होगा ऋषभ पंत का रोल; कप्‍तान अक्षर पटेल ने किया खुलासा

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है। DC के कप्तान अक्षर पटेल ने 20वें सीजन से पहले ही साफ कर दिया है कि जब यह विकेटकीपर-बल्लेबाज पंत टीम में वापस आएंगे, तो उन्हें पूरी आजादी होगी। मंगलवार को हुए ट्रेड के जरिए पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस लौटे।

पंत को हुआ नुकसान
इस सौदे के तहत उन्‍हें 15 करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में उन्‍हें 12 करोड़ का नुकसान हो गया है। वहीं चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में गए हैं। पंत आईपीएल 2025 से पहले रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में LSG में शामिल हुए थे। हालांकि, 18वें और 19वें सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन खराब रहा। आईपीएल 2026 के पंत ने लखनऊ की कप्‍तानी छोड़ दी थी।

पूरी आजादी मिलेगी
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में अक्षर ने पंत के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की। उन्‍होंने कहा, “बस मुझे इतना पता है कि एक कप्तान के रूप में मेरी तरीफ से उसे पूरी आजादी मिलेगी। हमारा रिश्ता वैसे भी कप्तान और खिलाड़ी वाला कभी नहीं रहा। जब वह यहां था, वह मेरा भी कप्तान था। वह मुझे लीड करता था। हमारे बीच कभी ऐसा नहीं रहेगा कि मैं कप्तान हूं और जो मैं बोलूंगा वही करना है। हम हमेशा आपसी समझ के साथ काम करते हैं।”

वह सीनियर प्‍लेयर है
पटेल ने कहा, “उसे भी पता है, वह सीनियर प्‍लेयर है, मुझे भी पता है कि किस स्थित में क्‍या करना है। मेरी और फ्रेंचाइजी की तरफ से उस पर कोई प्रेशर नहीं है। उसका ही घर है, वह पहले भी दिल्‍ली के लिए खेल चुका है। मुझे उससे ज्‍यादा कहना ही नहीं है। फॉर्म तो टेम्‍परेरी है क्‍लास परमानेंट है। अपना गेम खेलो और मजे करो।”

दिल्‍ली के कप्‍तान रहे पंत
पंत 2016 से 2024 तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा रहे हैं।
पिछले 2 सीजन वह लखनऊ के लिए खेले।
विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने आईपीएल में अब तक 139 मैच खेले हैं।
इस दौरान उन्‍होंने 3865 रन बनाए हैं।
पंत के नाम आईपीएल में 2 शतक और 20 अर्धशतक हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में पंत का बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 128 रन है।
पंत ने 2021 से 2024 तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कमान भी संभाली है।
पंत की कप्‍तानी में दिल्‍ली ने 43 मैच खेले और 23 पर विजय प्राप्‍त की।
साथ ही टीम को 19 मुकाबलों में हार मिली। 1 मैच टाई भी रहा।

Back to top button