दिल्ली-NCR: शीतलहर ने ढाया सितम, कोहरे की वजह से 13 ट्रनों के परिचालन में देरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बेहद सर्द रही और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेलसियस रहा, जो मौसम के सामान्य न्यूनतम तापमान से दो डिग्री कम है।
अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण 13 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’ सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.5 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मकर संक्रांति के बाद सर्दी से निजात मिलना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार कम से कम तीन दिन तो सर्दी का सितम झेलना ही पड़ेगा। मकर संक्रांति के तीन दिन बाद तक न्यूनतम तापमान लुढ़क कर दो डिगी तक गिर सकता है, वहीं सर्द हवाएं दिन में भी लोगों को परेशान करती रहेंगी। सोमवार को भी सुबह से बर्फीली हवाएं चलीं, जिस वजह से आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। अलीगढ़ 19.2 डिग्री के साथ पहले नंबर पर रहा।
बर्फीली हवाएं चलने के कारण सोमवार को खिली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। सुबह से ही सर्द हवाएं तीर की तरह से चुभीं। लोग गुनगुनी धूप सेंकने की उम्मीद में छतों और पार्कों में पहुंचे, लेकिन सर्द हवा के कारण धूप भी बेअसर रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
तीन दिन ठिठुरन और गलन बढ़ेगी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में गलन और ठिठुरन बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, वहीं दिन में भी पारा सामान्य से नीचे रहेगा। सुबह कोहरा छाए रहने के आसार हैं। कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह सकती है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री के पास पहुंच सकता है।
शहर तापमान
अलीगढ़ 19.2 डिग्री
मुजफ्फर नगर 20 डिग्री
आगरा 20.5 डिग्री
मेरठ 20.6 डिग्री
हरदोई 21 डिग्री
बरेली 21.1 डिग्री
कानपुर 21.6 डिग्री
शाहजहांपुर 21.8 डिग्री





