दिन-रात मेहनत के बाद भी खाली हैं हाथ? सुबह उठते ही कर लें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि दिन-रात कड़ी मेहनत करने के बाद भी लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होती है, जिसकी वजह से परेशान होने लगते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जीवन में सफलता न मिलने की वजह नवग्रहों की स्थिति का बहुत बड़ा प्रभाव होता है।

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की कुंडली में नवग्रह अगर अनुकूल स्थिति में नहीं होते हैं, तो अशुभ फल मिलता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुंडली में नवग्रहों को शांत करने लिए कई खास उपाय भी किए जाते हैं। कुछ ऐसे ही उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनको ब्रह्म मुहूर्त में करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और नवग्रह शांत होते हैं। साथ ही शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि नवग्रह को शांत करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

जरूर करें ये काम
सूर्य देव को अर्घ्य दें- अगर आप कुंडली में नवग्रहों को शांत करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान करें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। जल में थोड़ी सी रोली और लाल फूल जरूर मिलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से सूर्य प्रसन्न होते हैं और करियर एवं कारोबार में खूब तरक्की होती है।

मंत्रों का जाप करें- सुबह पूजा के दौरान रोजाना मंदिर में बैठकर नवग्रह शांति मंत्र या गायत्री मंत्र का सच्चे मन से जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन करने से कुंडली में नवग्रह शांत होते हैं और जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

तिलक लगाएं- रोजाना पूजा के दौरान माथे पर हल्दी, चंदन या केसर तिलक जरूर लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चंदन का तिलक लगाने से व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा और राहु-केतु शांत होते हैं और हल्दी या केसर का तिलक लगाने बृहस्पति ग्रह मजबूत होते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

पशु-पक्षियों को भोजन दें- बुध ग्रह को शांत करने के लिए रोजाना पक्षियों के लिए छत या बालकनी में दाना-पानी रखें। बुध देव के प्रसन्न होने से व्यापार में विशेष लाभ मिलता है और अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। साथ ही शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए रोटी गाय को खिलाएं। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

Back to top button