तो इसलिए धोनी जीतने के बाद उखाड़ते विकेट, जानें इसके पीछे का बड़ा कारण…

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जीत हासिल करने के बाद विकेट को उखाड़ते है। लेकिन इसके पिछे राज क्या है शायद यह किसी को नहीं पता होगा। 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार धोनी ने एक कार्यक्रम में कहा आमतौर पर मैं कोई सीरीज या टूर्नामेंट जीतने के बाद स्टंप्स उखाड़ता हूं। उम्मीद करता हूं कि इस बार विश्वकप में भी आप मुझे स्टंप्स निकालते हुए देखेंगे।’ धोनी से यह पूछे जाने पर कि स्टंप उखाडऩे के पीछे उनका मकसद क्या होता है।
नेपाल का एक गाँव ऐसा जहाँ निकाल ली जाती है हर व्यक्ति की एक किडनी, वजह बेहद अजीब…
इस सवाल पर धोनी ने कहा कि यह उनके रिटायरमेंट प्लान का हिस्सा है। यह अच्छी बात है कि उन्होंने काफी स्टंप एकत्र कर लिए है। हालांकि यह उन्हें नहीं पता है कि वह किस मैच से कौन सा स्टंप उखाड़कर लाए हैं। इसलिए वह रिटायरमेंट के बाद में सभी मैचों के वीडियो देखकर पता लगाएंगे कि कौन से मैच में कौन सा स्टंप उखाड़ा है। जिससे उनका समय आसानी से बीतेगा। धोनी ने कहा कि वह स्टंप पर किसी तरह का मार्क नहीं लगाते।





