…तो इसलिए इस जगह को कहा जाता है Sun Moon lake…

ताइवान एक विदेशी शहर हैं, जो अपनी गनचुंबी इमारतों के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। वहीं यहां का इतिहास लोगों को खूब आकर्षित करता है, जिस वजह से इस देशा को ‘हार्ट ऑफ एशिया’ कहा जाता है। आज हम आपको ताइवान में मौजूद खूबसूरत लेक के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के लिए अक्सर टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं। 

...तो इसलिए इस जगह को कहा जाता है Sun Moon lake...

ताइवान की सन मून लेक

यह लेक ताइवान की सबसे बड़ी और सबसे ख़ूबसूरत झील है, जिसके चारों तरफ केवल पहाड़ ही नजर आते हैं, जिसे देखकर अक्सर लोग हैरत में पड़ा जाते है कि क्या यह जगह रियल में मौजूद है। 

दरअसल, जब आप इस झील को पूरब की ओर से देखते हैं, तो यह सूरज के आकार की दिखाई देती है, जबकि पश्‍चिम की ओर से देखने पर इसका आकार अर्द्ध चंद्र जैसा दिखाई देता है। इस झील की इसी खासियत की वजह से इसे सन मून लेक नाम दिया गया है। 

दुनियाभर से नए शादीशुदा जोड़े इस झील पर अपनी नई ज़िंदगी की ख़ूबसूरत शुरुआत करने आते हैं, जिसके कारण यह हनीमून लेक और लवर्स लेक के नाम से भी जानी जाती है। 

Back to top button