तेजस्वी ने पर कसा तंज नीतीश, पूछा- राकेश सिंह मामले में जिला अध्यक्ष पर कब करेंगे कार्रवाई

पटना. पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि आप प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह या भोजपुर जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा किस पर कार्रवाई करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जहरीला शराब बेचने के आरोपी को घर बुलाते हैं। चाय नाश्ता करने के बाद उसके साथ फोटो खिंचवाते हैं और जब फोटो वायरल हो जाता है तो कहते हैं कि मैं उसके बारे में नहीं जानता था। पार्टी में सभी जानते हैं कि मैं कौन हूं…

– तेजस्वी ने कहा कि यह संभव है कि नीतीश को राकेश सिंह के बारे में जानकारी नहीं हो। फोटो सामने आया तो वशिष्ठ नारायण सिंह ने भी कह दिया कि मैं राकेश को नहीं जनता था।
– संभव है कि ये दोनों नेता राकेश को नहीं जानते हो, लेकिन जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा को तो राकेश के बारे में पता होगा।
– प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी ने राकेश सिंह का एक ऑडियो सुनाया। ऑडियो में राकेश सिंह कह रहे थे कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें फोन कर साथ में सीएम हाउस चलने को कहा था। साथ ही राकेश ने यह भी कहा कि पार्टी में सभी जानते हैं कि मैं कौन हूं।
– सीएम नीतीश कुमार का वीडियो और राकेश सिंह का ऑडियो प्ले करने के बाद तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह और जिला अध्यक्ष इनमें से कोई एक झूठ बोल रहे हैं।
– राकेश सिंह कह रहे हैं कि जिला अध्यक्ष को उनके बारे में पता था। इसके बाद भी जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को इसकी सूचना क्यों नहीं दी।

ये भी पढ़ें:बुरी ख़बर: 80 रुपये के पार जा सकती है पेट्रोल की कीमत, कच्चा तेल हुआ महंगा
– तेजस्वी ने कहा कि इस बात से साफ है कि जदयू शराब का कारोबार करने वालों को अपनी पार्टी से जोड़ती है उन्हें आगे बढ़ाती है और जब छवि कुमार (नीतीश कुमार) को अपनी इमेज खराब होती दिखती है तो वे कुछ जानने से इनकार कर देते हैं।