तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हुए मैट पार्किंसन

लंदन। इंग्लैंड के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन टखने में लगी चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले लंकाशर के 23 साल के इस गेंदबाज को सोमवार को क्षेत्ररक्षण अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। एजेश बाउल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच 30 जुलाई को खेला जाएगा।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्वीट में कहा, “टखने की चोट के कारण मैट पार्किंसन आयरलैंड के साथ रॉयल लंदन सीरीज से बाहर हो गए हैं।” इंग्लैंड ने अब तक पार्किंसन के विकल्प की घोषणा नहीं की है। आयरलैंड के खिलाफ मोईन अली टीम के उप कप्तान होंगे। कप्तानी की जिम्मेदारी इयोन मोर्गन संभालेंगे।

Get well soon Parky
An ankle injury has ruled Matt Parkinson out of the Royal London Series with Ireland pic.twitter.com/M3BoGzmosz
— England Cricket (@englandcricket) July 21, 2020

 
ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की पुरुष टीम की तीन मैचों की रॉयल लंदन सीरीज के लिए मोईन अली के उप कप्तान होने की पुष्टि हो गई है। इंग्लैंड संभावित खिलाड़ियों के बीच टीम बनाकर दो मैचों और फिर इंग्लैंड लायंस तथा आयरलैंड के बीच अभ्यास मैच के बाद श्रृंखला के लिए टीम घोषित करेगा।

Back to top button