तस्‍वीरों से समझिए कितना भयानक था एयर इंडिया विमान हादसा

कोझीकोड। केरल के कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का एक विमान रनवे पर फिसल गया। फिसलने के बाद विमान दो हिस्‍सों में क्रैश हो गया। यह विमान दुबई से कालीकट के लिए जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, विमान के पायलट और को-पायलट के साथ 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। डीजीसीए के मुताबिक, 170 यात्रियों को विमान से निकाला जा चुका है। 

Back to top button