तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर नहीं आता निखार, तो ये आजमाएं…
लड़कियां चेहरे पर निखार लाने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं. पर तमाम कोशिशों के बावजूद चेहरे पर वो निखार नहीं आता, जिसकी उन्हें उम्मीद होती है.
गोरा, बेदाग चेहरा पाने की उनकी उम्मीद पूरी नहीं हो पाती. तमाम महंगे-महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स भी वो नहीं कर पाते जो आपको चाहिए.
ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों से आपको फायदा मिल सकता है. इन नुस्खों को कुछ देर लगाने के बाद ही आपको चेहरे पर ग्लो नजर आने लगता है.
तो देर किस बात की, जानें इनके बारे में-
– चावल और तिल को मिक्स करके घर पर स्क्रब तैयार करें. इसे बनाने के लिए बराबर मात्रा में चावल और तिल लेना होगा. इन्हें रातभर भिगो दें. सुबह उठकर पीस लें. नहाने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं. बॉडी पर भी लगा सकते हैं. 2-3 मिनट बाद जब ये सूख जाए तो इसे धो दें.
– पुराने समय में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दूध का प्रयोग किया जाता था. आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए दूध का इस्तेमाल करें. रात में चेहरे पर दूध लगाएं. रूई से दूध को चेहरे पर लगाएं और जब से सूख जाए तो सो जाएं. अगले दिन सुबह धोएं.
– मुल्तानी मिट्टी कई गुणों से भरपूर होती है. शहद में मुलातानी मिट्टी मिलाकर पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें.
– 1 चम्मच टमाटर का रस लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं. जब सूख जाए तो धो दें.





