डेढ़ घंटे की देरी से आई जेट की दिल्ली फ्लाइट, देरी से आ रहीं ट्रेनें

भोपाल. दिल्ली एयरपोर्ट पर कंजेशन के चलते बुधवार रात जेट की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट डेढ़ घंटे की देरी से यहां पहुंची। जेट की ही मुंबई-भोपाल फ्लाइट भी 35 मिनट की देरी से यहां आ सकी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट रात 8.10 के स्थान पर पौने दस बजे यहां आ सकी। इसी तरह मुंबई-भोपाल फ्लाइट 9 बजे की जगह 9.35 बजे यहां आई। डेढ़ घंटे की देरी से आई जेट की दिल्ली फ्लाइट, देरी से आ रहीं ट्रेनें

देरी से आईं ट्रेनें
– कोहरे के कारण बुधवार को दिल्ली तरफ से आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें एक से लेकर आठ घंटे तक की देरी से यहां पहुंचीं।

– शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस सात घंटे से ज्यादा की देरी से यहां आ सकी।

ये भी पढ़ें: बीजेपी के इस बड़े कदम से हार्दिक पटेल को लगा बड़ा झटका, किया ये बड़ा दावा

– श्रीधाम एक्सप्रेस 2.50 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस एक घंटे, सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे व गोंडवाना एक्सप्रेस 5.25 घंटे की देरी से यहां आई।

Back to top button