डीएसपी दविंदर को लेकर सामने आ सकता है ये…. बड़ा राज तहकिकात जारी

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा है कि निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह के मामले में बड़ा कनेक्शन सामने आ सकता है। इसके तार कहीं भी, किसी से भी जुड़े हो सकते हैं। यह एक बड़ा मामला है। इसलिए इस मामले की जांच नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को देने की सिफारिश की गई है।

डीएसपी दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और उसे मिले स्टेट अवार्ड को वापस लेने की सिफारिश भी की गई है। इस मामले की जांच में कोई रियासत नहीं होगी। आतंकी की मदद करने वाले को आतंकी समझ कर उसके खिलाफ तय कानून के तहत कार्रवाई होगी। इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Back to top button