डायबिटीज़ के मरीज ध्यान दें…ऐसे खाएंगे खाना तो नहीं छू पाएंगी बीमारियां..
लेकिन इसके अलावा एक और बीमारी ऐसी है जिससे शायद अधिकतर लोग परेशान रहते है। जी हां, हम बात कर है डायबिटीज यानी मधुमेह की। जो शरीर में इन्सुलिन के स्त्राव के कम हो जाने के कारण होती है। घर में या जान-पहचान में किसी ना किसी को डायबिटीज से जूझते हुए देखा जा सकता है। एक ऐसी बीमारी, जो पूरी जीवनशैली को बदलने की मांग करती है।
आप डायबिटीज के शिकार हैं या फिर उसके मुहाने पर खड़े हैं तो थोड़ी-सी लापरवाही समस्या को बढ़ा देती है। सामान्य स्थिति में हम जो खाते हैं, वह ग्लूकोज में बदलकर खून के जरिए पूरे शरीर में फैल जाता है। इसके बाद इंसुलिन हार्मोन, ग्लूकोज़ को ऊर्जा में बदलता है। लेकिन अधिकतर लोग इसे नियंत्रित करने के लिए अपने पसन्दीदा भोजन को त्याग देते है। क्योंकि वे नहीं जानते की डायबिटीज में कौन-कौन से खाद्य प्रदार्थो का सेवन किया जा सकता है। इसीलिए आज हम आपको डायबिटीज के मरीज क्या-क्या खा सकते है इस बारे में बताने जा रहे है। ताकि आप भी अपनी पसन्द के खाद्य प्रदार्थो का सेवन कर सके।
किसी भी उम्र के व्यक्ति या बच्चे में भी हो सकती है। मधुमेह की समस्या को पूरी तरह से ठीक तो नहीं किया जा सकता लेकिन उचित देखभाल और कुछ परहेजों के बाद इसे नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। इस बीमारी के विषय में कुछ लोगो का मानना होता है की हम ये नहीं खा सकते, हम वो नहीं खा सकते. जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐसे तो डायबिटीज के मरीज़ को कोई भी दाल मना नहीं होती लेकिन फिर भी आपको ये पता होना चाहिए की आप कौन-कौन दालों का सेवन कर सकते है। अरहर की दाल , चने की दाल, मूंग की दाल, मसूर की दाल, छोले, काला चना, उड़द की दाल, राजमा, सोयाबीन और लोबिया।
डायबिटीज के रोगियों के लिए इस बात पर भी ध्यान देना बेहद जरुरी है की वे कौन से फल खा सकते है और कौन से नहीं। वैसे तो डायबिटीज में किसी भी फल को खाने की अनुमति नहीं है लेकिन यदि आप खाना चाहते है तो पुरे दिन में केवल 100 gram फल का ही सेवन कर सकते है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी है जिन्हें आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आप नॉन-वेज खा सकते है लेकिन इसकी मात्रा बहुत कम होनी चाहिए, और मटन का सेवन आप नहीं कर सकते। लेकिन चिकन, फिश और अंडे का सेवन किया जा सकता है।






