टॉस के लिए मैदान पर इस अंदाज में आए विराट, फैंस ने जमकर की आलोचना

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए टॉस के समय हाफ-पैंट पहनकर आने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों के निशाने पर आ गए हैं।टॉस के लिए मैदान पर इस अंदाज में आए विराट, फैंस ने जमकर की आलोचनाबीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर टॉस के समय की फोटोग्राफ पोस्ट की गई है, जिसमें कोहली सीए एकादश के कप्तान सैम वाइटमैन के साथ शार्ट्स पहने हुए हैं। प्रशंसकों ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कोहली के इस कदम की आलोचना की और इसे अपमानजक करार किया।

एक ने तो इस बात का भी जिक्र किया कि भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस साल के शुरू में एशिया कप में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान की आलोचना की थी, क्योंकि उन्होंने अपनी कैप उचित तरीके से नहीं पहनी हुई थी। क्रिकेट को भद्रजनों का खेल भी कहा जाता है।

ट्विटर हैंडल पर वीजी48 ने लिखा, कोहली का यह बुरा रवैया दर्शाता है कि वह खेल का और इस विरासत का सम्मान नहीं करतेकि बीसीसीआई, आईसीसी और अन्य क्रिकेट सदस्य इसके बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं। एक ने लिखा, यह शर्मनाक और अपमानजनक है। ऐसा भी समय था जब कप्तान टॉस के समय ब्लेजर पहना करते थे। यह बर्ताव शर्मनाक है।

बता दें कि शानदार फार्म में चल रहे कप्तान विराट कोहली (64) और युवा पृथ्वी शॉ (66) समेत पांच भारतीय बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाए जिसकी मदद से भारत ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ वर्षाबाधित अभ्यास मैच में दूसरे दिन 358 रन बनाए। अब 6 दिसंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीज चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एलिडेड में खेला जाएगा।

Back to top button