टीम इंडिया नहीं खोल पाएगी जीत का खाता! नॉटिंघम से आई दिल दुखाने वाली खबर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम अभी तक अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। आयरलैंड में दो मैच हारने के बाद इंग्लैंड में भी इस टीम को पहली जीत की तलाश है। मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे टी20 में भारत की कोशिश अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी, लेकिन क्या मौसम उसका साथ देगा?

ये ऐसा सवाल है जो फैंस के दिल में शोर मचा रहा होगा क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर पहला मैच बारिश के कारण ही धुल गया था। वैसे भी इंग्लैंड का मौसम लगातार बदलता रहता है और कौन जाने वहां कब बारिश हो जाए। इसलिए तीसरे टी20 मैच से पहले भी नजरें मौसम पर टिकी हुई हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो सुबह के समय बादल छाए रहेंगे। इसके बाद कुछ देर के लिए सूरज निकलेगा, लेकिन बादल फिर घिर आएंगे। शाम के समय हवा चलने का अनुमान है। बारिश की संभावना पूरे दिन में 16 प्रतिशत है यानी मैच में खलल पड़ सकता हैा। सुबह के समय तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है और बारिश का अनुमान 15 प्रतिशत तक है। दोपहर में तापमान 25 डिग्री तक जा सकता है और बारिश की संभावना यहां नौ प्रतिशत है।

शाम के समय तापमान में काफी गिरवाट आएगी और तापमान 17 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना दो फीसदी है।

चिंता में होगी टीम इंडिया

इंग्लैंड का मौसम अनिश्चित्ताओं से भरा है और ऐसे में दोनों ही टीमें मौसम को लेकर चिंता में होंगी, लेकिन ज्यादा टेंशन भारत को होगी क्योंकि अगर मैच रद होता है तो फिर उसके सीरीज जीतने की संभावना कम हो जाएगी। कप्तान श्रेयस अय्यर नहीं चाहेंगे कि बारिश उनकी पहली जीत के रास्ते में रोड़ा बने। हालांकि, अय्यर को टीम के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना होगा और सही संयोजन तलाशना होगा।

Back to top button