टीम इंडिया को हराने वाली टीम जीतेगी वर्ल्ड कप: माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा है कि जो भी टीम मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत को हराने में कामयाब हो पाएगी, वो प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करेगी. वॉन ने ट्वीट किया, ‘मैं इस बात पर टिका रहूंगा… जो टीम भारत को हराएगी वो विश्व कप जीतेगी.’
दो बार की चैम्पियन भारतीय टीम टूर्नामेंट में अबतक अजेय है. मौजूदा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली वह इकलौती टीम है. गुरुवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से करारी शिकस्त दी.
भारत फिलहाल छह मैचों में पांच जीत दर्ज कर 11 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है.





