टीम इंडिया के गेंदबाज प्रवीण कुमार ने लिया संन्यास, प्रभावी रहा 13 साल का क्रिकेट करियर

टीम इंडिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने क्रिकेट के अलविदा कह दिया है. उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर इसकी घोषणा की. प्रवीण ने करीब 13 साल तक क्रिकेट खेला और इस दौरान कई बार प्रभावी प्रदर्शन किया. मेरठ के इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 100 से ज्यादा विकेट झटके हैं. प्रवीण ने संन्यास लेने के बाद कहा कि वो अब गेंदबाजी कोच बनना चाहते हैं. उनका यह भी कहना है कि यह संन्यास का सही समय है.

दरअसल प्रवीण कुमार लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशलन मैच मार्च 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्हें वापसी का मौका नहीं मिल सका. लिहाजा उन्हें संन्यास के लिए यह उचित समय लगा. उन्होंने टीम इंडिया के लिए पहला टेस्ट मैच जून 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. जब कि नवंबर 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला. इस तरह फरवरी 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला.

विश्व कप के लिए इस युवा खिलाड़ी ने बनाया मास्टरप्लान, विंडीज होगी पहला शिकार

प्रवीण प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और उन्होंने भारत के लिए कई मैचों में अच्छी गेंदबाजी की. इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण के बाद यह खिलाड़ी जहीर खान और आशीष नेहरा के साथ टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हो गए. उन्होंने कॉमनवेल्थ बैंक वनडे सीरीज के फाइनल मैच में 46 रन देकर 4 विकेट लेते हुए टीम इंडिया की जीत में खास भूमिका निभाई. कुमार ने केवल छह टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 27 विकेट लिए जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेने की उपलब्धि भी हासिल है. इसके बावजूद वे डेंगू से पीड़ित होने की वजह 2011 वर्ल्डकप में जगह नहीं बना सके.

उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी के घरेलू क्रिकेट करियर को देखें तो रणजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2008 के फाइनल में दिल्ली के खिलाफ 68 रन देकर 8 विकेट है, जबकि इसके बावजूद उनकी टीम, उत्तर प्रदेश ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 121 पारियों में 267 विकेट झटके. जब कि लिस्ट ए के 139 मैचों में 185 विकेट लिए. प्रवीण ने भारत के लिए 11 टेस्ट पारियों में 27 विकेट लिए. जब कि 67 वनडे पारियों में 77 विकेट झटके. उन्होंने 10 टी-20 पारियों में 8 विकेट लिए. इसके अलावा वो आईपीएल में भी खेल चुके हैं.

Back to top button