टीम इंडिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, चौथे टेस्ट से पहले उभरी कप्तान कोहली की बैक इंजरी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम व निर्णायक मुकाबला गुरुवार से सिडनी में खेला जाना है। हालांकि कंगारुओं के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ गई है। दरअसल बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बैक इंजरी एक बार फिर उन्हें परेशान करने लगी है।टीम इंडिया की फिर बढ़ी मुश्किलें, चौथे टेस्ट से पहले उभरी कप्तान कोहली की बैक इंजरी

इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साले खेले गए दूसरे टेस्ट में भी उन्हें बैक इंजरी की शिकायत हुई थी। हालांकि कप्तान विराट कोहली इंजरी से बेखौफ तीनों फॉर्मेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं, लेकिन ऐसा भी कई बार देख चुके हैं जब कोहली को मैदान पर ही फीजियो की मदद लेनी पड़ी हो।

कोहली ने इसे लेकर कहा, ‘मेरी यह परेशानी कोई नहीं नहीं है। बैक इंजरी ने मुझे साल 2011 से परेशान कर रखा है। हालांकि फिजियो की मदद लेने के बाद मैं अच्छा महसूस करता हूं और अपने प्रदर्शन पर ध्यान देता हूं।’

Back to top button