टी 20 में सबसे अधिक मेडेन ओवर डालने वाले गेंदबाज़ बने बुमराह, अब तक फेक चुके हैं…

याॅर्कर किंग के नाम से विख्यात तेज भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए न्यूज़ीलैंड के खिलाफ श्रृंखला काफी यादगार रही। बीते कुछ समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे बुमराह का जादू आज भी वैसा ही है, जैसा पहले हुआ करता था। न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने पर बुमराह का अहम योगदान रहा।

इस श्रृंखला में शानदार गेंदबाजी के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने एक बड़ा रिकाॅर्ड भी अपने नाम कर लिया। बुमराह अब टी-20 इतिहास में सबसे अधिक मेडेन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह के नाम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक 7 मेडेन ओवर फेंकने का रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। पहले यह रिकाॅर्ड श्रीलंका के नुवान कुलासेकरा के नाम दर्ज था।

चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज बाहर हुए रोहित शर्मा

कुलासेकरा ने कुल 6 मेडेन ओवर फेंके थे, लेकिन बुमराह अब उनसे आगे निकल गए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बुमराह ने भारत के लिए कुल 50 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 59 विकेट अपने नाम किए हैं। जसप्रीत बुमराह के बाद भारत के लिए सबसे अधिक मेडेन ओवर फेंकने का रिकाॅर्ड हरभजन सिंह के नाम है जिन्होंने टी 20 इंटरनेशनल मैचों में पांच मेडेन ओवर किए हैं।

Back to top button