टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की हुई मौत

गुरुवार देर रात जबेरा के पास जीप की भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा देर रात साढ़े 12 बजे हुआ, जब जबलपुर निवासी सचिन जैन अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी भूसे से भरी ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जयश्री पति प्रवीण( 55साल) निवासी जबलपुर, आन्या( 10 साल) वारासिवनी और ड्राइवर महेंद्र(35 साल) के रुप में हुई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।

Back to top button