ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर एक बार फिर शहर की गलियां बजरंगबली के जयकारों से हुईं गुंजायमान

ज्येष्ठ के दूसरे बड़े मंगल पर एक बार फिर शहर की गलियां बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हुईं। मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन-पूजन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर और नए हनुमान मंदिर में परिक्रमा करने वालों के लिए विशेष इंतजाम दिखा।
उधर, अलीगंज गुलाचीन मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। हाथ में फूल-फल और लड्डू लिए श्रद्धालू कतारों में लगे अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

पंचमुखी हनुमान मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर व बालाजी मंदिर सहित कई मंदिरों के सामने भंडारे लगाए गए हैं।






