जो अनुष्का भी नहीं कर पाई वो सोनम ने कर दिखाया….

आखिरकार बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर 8 मई को मिसेज आनंद आहूजा बन  गई। सोनम कपूर की शादी सिख रीति-रिवाजों के साथ मुबंई में ही हुई। आइए जानते हैं सोनम की शादी में कौन सी वो खास 5 बातों थी जिन्होंने उन्हें बाकी शादियों से अलग कर इस साल की सबसे खूबसूरत प्यारी आइडल दुल्हन बना दिया।जो अनुष्का भी नहीं कर पाई वो सोनम ने कर दिखाया....लाल लहंगा
आजकल ब्राइडल लहंगे में पैस्टल्स, मिडनाइट ब्लू, हरा रंग काफी ट्रेंड में है। बावजूद इसके सोनम कपूर ने अपनी शादी में ट्रेडिशनल लाल रंग का लहंगा पहना। सोनम ने बता दिया भले ही शादी के लहंगे के लिए कितने ही रंग क्यों न ट्रेंड में हो लेकिन लाल रंग का क्रेज कभी कम नहीं हो सकता है। सोनम अपने इस लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

मेहंदी
सोनम ने अपना मेहंदी फंक्शन किसी बड़े होटल में रखने की जगह अपने खास दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सेलिब्रेट किया। सोनम के जुहू वाले घर को गेंदे के फूलों से सजाया गया। जहां उन्होंने पंजाबी तरीके से अपने हाथों पर आनंद के नाम की मेहंदी लगवाई। वाकई जो बात अपने घर पर खुशियां मनाने में है वो किसी भी महंगी जगह में नहीं।

शादी के लिए चुना मासी का घर
अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपने किसी भी खास अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए विदेश चले जाते हैं। लेकिन सोनम ने इस कल्चर को पीछे छोड़ अपने इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए अपनी आंटी का घर चुना।

मेकअप
सोनम ने अपनी शादी के सभी फंक्शनों में डार्क मेकअप को अवॉइड किया है। हालांकि इस बात का क्रेडिट उनकी मेकअप डिजाइनर निर्माता सोनी को जाता है।

सोनम ने पहनी मां की ज्वेलरी
सोनम ने अपनी मेहंदी पर अपनी मम्मी का मांग टीका पहना हुआ था। वाकई यह अहसास ही कितना खूबसूरत है कि अपनी शादी में अपनी मम्मी की कोई ज्वेलरी पहनना।

Back to top button