जेवर के लेनदेन में भतीजे ने की चाचा की हत्या, बीचबचाव कर रही पत्नी भी गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर, बाराबंकी। सोने चांदी के आभूषण के लेनदेन में सगे भतीजे ने अपने पालनहार चाचा को लाठी-डण्डों से बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, बीच बचाव में आयी मृतक की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई, सूचना पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत ग्राम लालापुर निवासी अलाउद्दीन उर्फ मुटुरु अपने सगे चाचा गयासुद्दीन(49) व चाची सरीफुन के साथ बचपन से रहता था। चाचा गयासुद्दीन ने भतीजे अलाउद्दीन को पाल पोस कर बड़ा किया और उसकी शादी भी बड़े ही धूमधाम से की थी। शादी होने के पश्चात अलाउद्दीन शादी में मिले जेवर को अपनी ससुराल में रख आया था। यह बात चाचा को न गंवार गुजरी और वह अलाउद्दीन से ससुराल से जेवर लाने का दबाव बनाने लगे। इसी बात को लेकर मंगलवार को चाचा भतीजे में विवाद होने लगा।
इस बीच अलाउद्दीन ने चाचा गयासुद्दीन पर लाठी से हमला कर उनका सर दीवार में लड़ा दिया। इस बीच पति को बचाने पहुची सरीफुन को भी भतीजे ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह भी गम्भीर रुप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दम्पति को उपचार के लिये सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही गयासुद्दीन की मौत हो गयी। वहीं घायल सरीफुल को उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया है। इस विषय पर मोहम्मदपुर खाला थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बातचीत में बताया कि मृतक अलाउद्दीन की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच उपरांत जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





