जेएनयू कवरेज के कारण बरखा दत्त को मिल रही जान से मारने की धमकी

barkha-dutt_landscape_1457491558एजेंसी/दिल्ली महिला आयोग के कार्यक्रम में पत्रकार बरखा दत्त ने कहा कि हम महिला दिवस मना रहे हैं, लेकिन एक दिन महिला दिवस मनाने के बजाय हमें समानता पर बात करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि मुझे एक कॉल आ रही है, जिसमें मुझे तंग किया जा रहा है। फोन करने वाला कहता है कि मैं तुम्हारा रेप कर दूंगा और तुम्हें गोली मार दूंगा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कवरेज के चलते मुझे परेशान किया जा रहा है।

बरखा ने कहा कि मैंने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश थाने दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि क्या आजादी के साथ सच के लिए लड़ना गलत है? पत्रकार होने के नाते मुझे दुनिया को सच दिखाने का अधिकार नहीं है?

कार्यक्रम में बरखा ने जब यह जानकारी दी, तो वहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। इस संबंध में बरखा ने ट्वीट भी किया है, जिस पर केजरीवाल ने री-ट्वीट किया है।

बरखा ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि मुझसे बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि तुमने एफआईआर करवा दी है। जान से मारने की धमकी, रेप और प्रताड़ित करने के बयान महिला दिवस पर कोर्ट में दर्ज करा दिए हैं।

बता दें कि बरखा दत्त के लिए इससे पहले सोशल मीडिया पर भी भद्दे कमेंट्स का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि कन्हैया की पेशी के दौरान जब पत्रकारों को वकीलों ने पीटा था तो उसके बाद पत्रकारों ने रैली निकाल कर वकीलों के इस कृत्य का विरोध किया था। इसमें बरखा दत्त भी शामिल थीं।

 
Back to top button