जीत पर ‘पगलाया’ पाक एंकर, PM मोदी को कह दी ये बड़ी बात, सेना ने पाक को ख़त्म…

रविवार को खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर ली है. ऐसा लग रहा है कि जीत का असर पाकिस्तान के सर चढ़ कर बोल रहा है. पाकिस्तान जीत के बाद पगलायगया है. जीत के बाद पाकिस्तानी एंकर ने कहा कि फादर्स डे पर जीत कर पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि बाप बाप होता है और पाप पाप होता है. इसके साथ ही एक पाकिस्तानी एंकर ने पीएम मोदी को चुल्लू भर पानी में डूबने की हिदायत दी है.

पीएम मोदी को दिया चैलेंज
पाकिस्तानी एंकर ने ‘बोल टीवी’ पर प्रसारित अपने शो के दौरान पीएएम मोदी को चैलेंज दे दिया. एंकर का कहना है कि भारत ने जो पानी पाकिस्तान के लिए रोका हुआ है, पीएएम मोदी को उस पानी में डूब जाना चाहिए है. उसने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए, जो उन्होंने हमारे इस्तेमाल के लिए रोका हुआ है.
आतंकी हमले को मद्देनजर रखते हुए कश्मीर में हाई अलर्ट जारी
बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के मद्देनजर कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट जारी कर दिया था. किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सोमवार को भी सुरक्षा बलों से अलर्ट रहने को कहा गया है. खुफिया जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों पर 48 घंटों के अंदर फिदायीन हमले किए जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के दौरान या फिर उसके बाद इन हमलों को अंजाम दिया जा सकता है.
कश्मीर के आईजीपी ने खुफिया एजेंसियों की सूचना के आधार पर ये अलर्ट जारी किया है. जानकारी मिली है कि श्रीनगर के डाउन टाउन इलाके में आतंकियों का मूवमेंट देखा गया है. आतंकी यहां ग्रेनेड अटैक को अंजाम दे सकते हैं. साथ ही सुरक्षाबलों पर फायरिंग भी कर सकते हैं. श्रीनगर के नूरबाग, नौहट्टा और ईदगाह इलाके में हमलों की आशंका जताई गई है.





