जिन लोगो के इन जगहों पर होता है काला तिल, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी
समुद्रशास्त्र में व्यक्ति के शरीर के बारे में बहुत कुछ बताया गया है। शरीर के अंगों पर निशान, हथेली की रेखा, हंसना-मुस्कुराना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसी पर तिल का भी उल्लेख किया गया है। समुद्रशास्त्र में शरीर के उन 5 स्थानों के बारे में बताया गया जहां तिल होना काफी शुभ होता है। 

समुद्रशास्त्र में पेट पर मौजूद तिल को शुभ नहीं माना जाता है। यह व्यक्ति के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ऐसे व्यक्ति भोजन के शौकीन होते हैं, लेकिन तिल अगर नाभि के आस-पास हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है।
पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति के रोमांटिक होने के साथ ही धनवान होने का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति खूब कमाता है और खूब खर्चा करता है।
पैर के अंगूठे पर तिल होने का मतलब है कि आप समाज में प्रतिष्ठित और संपन्न व्यक्ति होंगे।
भौंह के मध्य में खाली स्थान के बीच में तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के अलावा धन धान्य के लिए भी बढिया माना गया है।





