जावेद ने शमी की पत्नी की ड्रेस पर किया जबरदस्त हमला

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसपर बवाल मच गया है और समाज के कुछ ‘ठेकेदारों’ ने उन्हें सोशल मीडिया के मंच पर ही सही-गलत की परख कराने की भी कोशिश कर डाली. आगे जानें इस पूरे मामले पर जावेद अख्तर ने क्या कहा है? मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने तस्वीर में जो कपड़े पहने हैं उस पर समाज के कुछ लोगों को आपत्ति है.
इस पर मोहम्मद शमी के कुछ चाहने वालों ने उन्हें इस्लाम और अल्लाह का हवाला देते हुए इस सब चीज़ों से बचने की नसीहत दे डाली है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पर विवाद बढ़ने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी इस जंग में कूद पड़े और उनको आड़े हाथों लिया जो मो. शमी की पत्नी की तस्वीर पर आपत्ति जता रहे थे.
जावेद अख्तर ने लिखा, ‘शमी की पत्नी ने जो ड्रेस पहन रखा है वह अत्यंत ही शिष्ट और सम्माननीय है. जिनको भी उनके ड्रेस से दिक्कत है वे दिमागी रूप से बीमार हैं.’





