जामुन की मदद से पाए झुर्रियों से छुटकारा

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झुर्रियों का आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया होती है. पर आजकल झुर्रियों की समस्या यंग लोगो में भी देखने को मिल रही है. अगर आप भी अपने चेहरे पर असमय आने वाली इन झुर्रियों से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से अपने चेहर पर असमय आने वाली इन झुर्रियों से छुटकारा पा सकती है.

जामुन की मदद से पाए झुर्रियों से छुटकारा

1-जामुन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा मौजूद होती है. जामुन हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. जो स्किन से जुडी बहुत सारी समस्याओ को दूर करने में हमारी मदद करता है. जामुन के इस्तेमाल से चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को भी दूर किया जा सकता है. इसे अपने चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए जामुन को पीस कर पेस्ट बना ले. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिये छोड़ दे. जब ये पेस्ट सूख जाये तो इसे ठंड़े पानी से धो ले. लगातार इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपकी झुर्रियों की समस्या कम हो जाएंगी और त्वचा में कसाव आ जाएगा.

ये भी पढ़े: अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए करे ये उपाय

2-चेहरे में झुर्रियां पड़ने से स्किन की चमक भी खो जाती है जिससे स्किन बेजान और सूखी नजर आने लगती है. पर अगर आप अपने चेहरे पर नियमित रूप से अंडें की जर्दी का इस्तेमाल करेगी तो बहुत जल्द ही झुर्रिया गायब हो जाएगी. बालों में अंडे की जर्दी लगाने से बालो में कंडीशनिंग में भी अच्छी रहती है. इसको चेहरे पर इस्तेमाल करने के लिए दो अंड़ो को अच्छे से मिलाकर उसमे एक ककड़ी का रस और थोड़ा सा बेसन मिला लें, अब इसे अपने चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा ले. जब ये सूख जाये तो हलके गर्म पानी से अपने चेहरे को धो ले.इससे त्वचा का रंग निखर जाएगा और आपको झुर्रियों से निजात मिल जाएगी.

Back to top button