जानिए भरवां पनीर मिर्च बनाने कि विधि। जनता से रिश्ता

 

आवश्यक सामग्री

200 ग्राम हरी अचारी मिर्च
100 ग्राम पनीर
1 टीस्पून जीरा
1/2 कप प्याज (बारीक कटी हुई)
2 टेबलस्पून हरा धनिया
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल


विधि

  • भरवां पनीर मिर्च (Bharwa paneer mirch) बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को धोकर पानी सुखा लें.
  • अब मिर्च के बीच में चीरा लगाकर सारे बीज हटाकर अलग कर दें.
  • मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म होने के लिए रख दें.
  • इसमें जीरा तड़काएं.
  • अब पनीर डालकर हल्का भून लें.
  • पनीर को हल्का ठंडा कर के मैश कर लें.
  • इसमें प्याज, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और स्टफिंग तैयार कर लें.
  • सभी मिर्चों में पनीर स्टफिंग को भर दें.
  • दूसरी तरफ मीडियम आंच पर तवे/पैन/कड़ाही पर थोड़ा तेल गर्म होने के लिए रख दें.
  • मिर्च को एक तरफ से हल्का ब्राउन होने तक तेल में फ्राई कर लें, ध्यान रहे मिर्च को पलटना नहीं हैं वरना पनीर स्टफिंग निकल जाएगी.
  • तैयार हैं भरवां पनीर मिर्च.
  • इसे चटनी के साथ सर्व करें.
  • आप चाहें तो इन्हें बेसन के घोल में लपेट कर डीप फ्राई भी कर सकते हैं.
Back to top button