जांच के लिए बाइक रोकने पर पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, मामला दर्ज

विवेक विहार इलाके में जांच के लिए बाइक रोकने पर बदमाशों ने यातायात पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नही लगी। पुलिसकर्मी ने गोली चलाने वाले बदमाश राशिद को दबोच लिया जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है। जांच के लिए बाइक रोकने पर पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, मामला दर्जजांच के लिए बाइक रोकने पर पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार सोहन पाल सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और विवेक विहार ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। बुधवार को एएसआई पूरन लाल और सिपाही हरेंद्र कुमार के साथ विवेक विहार में आईटीआई के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय बिना हेल्मेट के दो बाइक सवार वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा। 

इसी दौरान राशिद नाम के बदमाश ने कमर से पिस्टल निकालकर सिपाही हरेंद्र पर तान दिया। दूसरे बदमाश ने उसे गोली चलाने के लिए कहा। इससे पहले कि बदमाश गोली चलाता हरेंद्र ने उसका हाथ ऊपर कर दिया। गोली हवा में चली। 

इसी दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने गोली चलाने वाले बदमाश को दबोचकर उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। वहीं, दूसरा बदमाश चिंतामणि मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से पुलिस को पांच कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Back to top button