क्रिकेटर भुवनेश्वर और नूपुर के रिसेप्शन में खूब उमड़ी भीड़, सबने जमकर किया इंजॉय

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शादी के बंधन में बंधने के बाद रविवार को दुल्हन नूपुर संग पैतृक गांव लुहारली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव में आयोजित रिसेप्शन पार्टी में रिश्तेदारों और ग्रामीणों से मुलाकात कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। रिसेप्शन पार्टी में अपने लाड़ले भुवी और बहू नूपुर को देखने के लिए ग्रामीणों के संग रिश्तेदार सुबह से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह गांव पहुंचे तो भीड़ उमड़ पड़ी।






