जल्द ही धोनी करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

आईसीसी विश्वकप 2019 के बाद से महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से किनारा कर रखा है। जिसके चलते उनके मैच के फिनिश करने के अंदाज, डीआरएस लेने की कला और नाजुक छड़ो सटीक फैसले लेने की कला, इन सभी चीज़ों को टीम इंडिया को काफी कमी खल रही है।

बता दें की जुलाई माह में विश्वकप खत्म होने के बाद से धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। जिसके बाद उन्हें हाल ही में उनके दोबारा क्रिकेट के मैदान में वापसी करने के लिए रांची ( होम ग्राउंड ) में नेट बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया था। ऐसे में धोनी दोबारा क्रिकेट के मैदान में वापसी कब करेंगे इस पर संशय जारी है।

धौनी मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं, लेकिन वे नीली जर्सी में नज़र नहीं आएंगे। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से मांग की है कि वे अपने सात खिलाड़ियों को अपने यहां दो T20I मैच खेलने की अनुमति दें।

खबर के मुताबिक, बीसीबी ने बीसीसीआइ से अनुमति मांगी है कि अपने सात बड़े क्रिकेटरों को बांग्लादेश में होने वाली दो मैचों की Asia XI vs World XI T20I सीरीज के लिए भेजें। इन सात क्रिकेटरों में एमएस धौनी का नाम भी शामिल है। ICC ने इन दो मैचों को अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की अनुमति दे दी है, जो ढाका में 18 और 21 मार्च 2020 को होने हैं। अब अगर बीसीसीआई अनुमति देती है तो धौनी के हाथ में फिर से बल्ला देखने को मिलेगा।

Back to top button