जल्द लॉन्च होने की संभावना REALME A1, बॉक्स इमेज हुई लीक

कई लीक्स पिछले साल दिसंबर में Realme के बजट स्मार्टफोन Realme A1 को लेकर सामने आई थी. जिसके बाद कंपनी ने अब तक अपने तीन स्मार्टफोन्स Realme C2, Realme 3, Realme 3 Pro भारत में लॉन्च कर चुकी है. इस महीने की 15 तारीख को Realme X भी लॉन्च करने वाली है, लेकिन अभी तक कंपनी ने अपने पहले A सीरीज के स्मार्टफोन Realme A1 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

अब, एक बार फिर से Realme A1 सुर्खियों में आ गया है. इस स्मार्टफोन का एक रिटेल बॉक्स की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया मे वायरल हो रही है. अब, यह कहना मुश्किल है कि Realme A1 की यह तस्वीर सही है या नहीं. हाल ही में सामने आई बॉक्स की लीक तस्वीर के अनुसार इसके बॉक्स का कलर कुछ अलग है.
Realme अपने स्मार्टफोन्स ग्रे और येलो कलर कॉम्बिनेशन वाले बॉक्स में लॉन्च करता है जबकि इसके बॉक्स का कलर कॉम्बिनेशन ब्लू और येलो है. इस रिटेल बॉक्स के अलावा इस स्मार्टफोन की कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है. इस रिटेल बॉक्स को देख कर यही लग रही है कि अगर यह बॉक्स सही है तो इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. इस बजट स्मार्टफोन को अन्य स्मार्टफोन बाजार से पहले भारत में पेश किया जा सकता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसमें भी अन्य बजट स्मार्टफोन की तरह वाटरड्रॉप नॉच फीचर देखा जा सकता है. इसके अलावा यह एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित Color OS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है. इस सप्ताह कंपनी भारत में अपना पहला फुल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Realme X लॉन्च करने वाली है. इस स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है. भारत में इसकी कीमत Rs 18,000 के आस-पास रहने की उम्मीद है.





