जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक खाई में गिरा

जम्मू से श्रीनगर जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह रामसू के गमग्रू इलाके में एनएच 44 पर खाई में गिर गया, जिससे चालक और कंडक्टर की जलकर मौत हो गई। दोनों के शव बरामद कर रामसू अस्पताल भेज दिए गए हैं और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह रामसू के गमग्रू क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रक में सवार चालक और कंडक्टर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चूना पत्थर लेकर श्रीनगर जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद दोनों के शव खाई से बरामद कर पास के रामसू अस्पताल में पहचान के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





