बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में CRPF के काफिले को बम और गोलियों से उड़ाया, 8 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने हमला किया. इस दौरान आईईडी धमाका हुआ. इस धमाके में 12 से अधिक सीआरपीएफ जवान गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.





